तंवर की बैठक से हुड्डा गुट की दूरी

Edited By Punjab Kesari, Updated: 31 May, 2017 07:26 AM

distance of hooda group from ashok tanwar meeting

हरियाणा कांग्रेस संगठनात्मक चुनावों को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर द्वारा पार्टी प्रदेश मुख्यालय में बुलाई गई बैठक से हुड्डा गुट ने दूरी बनाए रखी।

चंडीगढ़ (बंसल):हरियाणा कांग्रेस संगठनात्मक चुनावों को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर द्वारा पार्टी प्रदेश मुख्यालय में बुलाई गई बैठक से हुड्डा गुट ने दूरी बनाए रखी। बैठक में हुड्डा गुट से जुड़े एक भी सांसद व विधायक नहीं पहुंचे, जबकि सभी को सूचित किया गया था। पत्रकारों के सवाल को टालते हुए तंवर ने कहा कि उनके कार्यक्रम बैठक से पहले ही तय हो गए होंगे, इसलिए नहीं आए। उन्होंने कहा कि बैठक उन्होंने नहीं, संगठन चुनावों के लिए नियुक्त किए गए पी.आर.ओ. ने बुलाई थी। कार्रवाई करना या न करना पी.आर.ओ. पर निर्भर करता है। 

एक सवाल के जवाब में तंवर ने कहा कि हाईकमान जिसको जिम्मेदारी सौंपता है, कांग्रेस के सभी नेताओं को उसके साथ मिलकर काम करना चाहिए। तंवर ने बताया कि कांग्रेस के करीब 10 लाख सदस्य बने हैं तथा बूथ स्तर से लेकर ऊपर तक निष्पक्ष रूप से चुनाव करवाए जाएंगे। इसके लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। इस बारे में विधायक कुलदीप शर्मा का कहना है कि कांग्रेस विधायकों ने बैठक में न आने के लिए पी.आर.ओ. को सूचित कर दिया था। आज कमेटियों की बैठक थी, इसलिए हम लोग व्यस्त थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!