Edited By Punjab Kesari, Updated: 08 Jul, 2017 11:11 AM
विज के जनता दरबार में थाना महेशनगर में बढ़ रही वारदातों के चलते आज हरियाणा के डी.जी.पी. बीएस संधू ने इंस्पेक्टर सुभाष को सस्पेंड कर दिया है।
अम्बाला (कमलप्रीत):विज के जनता दरबार में थाना महेशनगर में बढ़ रही वारदातों के चलते आज हरियाणा के डी.जी.पी. बीएस संधू ने इंस्पेक्टर सुभाष को सस्पेंड कर दिया है। विभाग ने इंस्पेक्टर को पहले फरीदाबाद तबादला किया फिर उन्हें सस्पेंड किया। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले जनता दरबार में विज ने डीजीपी से इंस्पेक्टर को सस्पेंड करने की सिफारिश की थी। उनका आरोप था कि थाना महेश नगर में लगातार बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों के चलते लोग अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
जानिए विज ने डी.जी.पी. से क्या की थी शिकायत
अनिल विज ने डी.जी.पी. को शिकायत करते हुए बताया कि इस क्षेत्र में मर्डर, चोरी और डकैती जैसी बहुत सी वारदातें बढ़ रही थी। जिसके कारण लोग लगातार उनके पास शिकायतें लेकर आ रहे थे। थाना महेश नगर में इन वारदातों की शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती। आज भी अनिल विज के जनता दरबार में कुछ ऐसी ही शिकायतें आई जिसके बाद विज ने जनता दरबार में महेश नगर थाने के इंचार्ज सुभाषचंद को बुलाया तो वह वहां से नदारद पाए गए। जिसके बाद विज ने लोगों की शिकायतों के आधार पर डीजीपी हरियाणा को सुभाष चंद को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने की सिफारिश कर डाली। यह पहला मौका नहीं है कि जब गब्बर को गुस्सा आया हो, इससे पहले भी अनिल विज ऐसे ही कई जनता दरबारों में जनता की समस्याएं सुनते हुए सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों से भीड़ चुके हैं।