देवीलाल से सीख लें सुभाष बराला: आर्य

Edited By Punjab Kesari, Updated: 11 Aug, 2017 08:23 AM

devilal subhash barala from learn arya

पूर्व विधायक व हरियाणा सर्वजन पार्टी के अध्यक्ष रोशन लाल आर्य ने कहा कि सुभाष बराला को स्व. देवीलाल सीख लेनी चाहिए।

कैथल (सुखविंद्र):पूर्व विधायक व हरियाणा सर्वजन पार्टी के अध्यक्ष रोशन लाल आर्य ने कहा कि सुभाष बराला को स्व. देवीलाल सीख लेनी चाहिए। देवीलाल ने हरियाणा की राजनीति को नई दिशा देते हुए एक आरोप में अपने पुत्र को बेदखल कर दिया था और कहा था कि जब तक वह पाक-साफ नहीं निकलते वे उसे अपना पुत्र नहीं मानेंगे। अब ऐसी ही परिस्थिति सुभाष बराला के सामने है। बराला के सामने भी ऐसा ही अवसर हैं, वे अपने पुत्र विकास को आरोपमुक्त होने तक बेदखल करके उस परंपरा को आगे बढ़ाएं क्योंकि देवीलाल के साथ मिलकर ही भाजपा 2 बार सत्ता में आई थी। आर्य ने कहा कि अगर सुभाष बराला इस्तीफा नहीं देते हैं तो उनकी मुख्यमंत्री से मांग है कि वे स्वयं आज रात 12 बजे से पहले सुभाष बराला को बर्खास्त कर दें।

खट्टर मोदी की पसंद, हरियाणा की नहीं
आर्य ने कहा कि मनोहर लाल को प्रोजैक्ट करके हरियाणा में विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ा गया था और न ही वे हरियाणा के लोगों की पसंद हैं। मनोहर लाल केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पसंद हैं लेकिन लोगों को पसंद नहीं हैं।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!