Edited By Punjab Kesari, Updated: 09 Aug, 2017 01:49 PM
चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामले में फंसे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास एक ओर तो पुलिस के समन के बाद भी पूछताछ के लिए सेक्टर 26 नहीं पहुंचे।
चंडीगढ़:चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामले में फंसे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास एक ओर तो पुलिस के समन के बाद भी पूछताछ के लिए सेक्टर 26 नहीं पहुंचे। वही, दूसरी ओर पिता सुभाष बराला का कहना है कि विकास पुलिस जांच में पूरा सहयोग करेगा। वह बहुत जल्द चंडीगढ़ पहुंच जाएगा।उल्लेखनीय है कि कि पुलिस ने समन जारी करके विकास बराला को 11 बजे पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा था। साथ में उसके दोस्त आशीष को भी तलब किया गया। विकास ने समन लेने से इंकार कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने पुलिस ने उसके सेक्टर-7 स्थित और उनके फतेहाबाद जिले के टोहाना स्थित घर के बाहर समन चस्पा कर दिए।