जब पंचकूला में पीठ दिखाकर भागे पुलिसकर्मी, इस 'लेडी सिंघम' ने संभाला था मोर्चा

Edited By Punjab Kesari, Updated: 28 Aug, 2017 11:29 AM

deputy commissioner gauri parashar joshi

पंचकूला की सी.बी.आई. अदालत द्वारा राम रहीम को दोषी करार देने के बाद उनके समर्थकों ने बहुत बवाल

पंचकूला: पंचकूला की सी.बी.आई. अदालत द्वारा राम रहीम को दोषी करार देने के बाद उनके समर्थकों ने बहुत बवाल किया। हर तरफ तोड़फोड़ अौर आगजनी की। कई मीडिया कर्मियों पर भी हमला किया किया। इस मामले में हरियाणा पुलिस की छवि खराब हो गई क्योंकि जिन पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी वहीं पुलिस पीठ दिखाकर भाग खड़ी हुई। इस दौरान जहां हरियाणा पुलिस पीठ दिखाकर भागी वहीं डिप्टी कमिश्नर गौरी पराशर जोशी ने डेरा समर्थकों से अकेले ही लोहा लेते रही। 
PunjabKesari
पंचकूला की डिप्‍टी कमिश्नर है गौरी
जिन लोगों की सुरक्षा का जिम्मा हरियाणा पुलिस पर था वहीं डेरा समर्थकों का गुस्सा देखकर गौरी पराशर को मुश्किल हालातों में छोड़कर भाग खड़े हुए थे। वहीं पंचकूला की डिप्‍टी कमिश्नर गौरी पराशर जोशी ने अकेले ही उपद्रवियों का सामना किया। जिसके बाद उन्हें काफी चोटें भी आई थी। यही नहीं उनके कपड़े भी फट जाने के बाद भी गौरी अपनी ड्यूटी पर खड़ी रही। गौरी पंचकूला के हालात देखकर वहां से भागी नहीं बल्कि वहीं आक्रोशित भीड़ को शांत करने की कोशिश करती रहीं।

घायल होने पर 'लेड़ी सिंघम' ने नहीं छोड़ा मोर्चा
गौरी पराशर 11 साल के बच्चे की मां है। सिर्फ एक पीसीओ के साथ अकेले छूट जाने के बाद भी गौरी ने सामना करना जारी रखा। घायल होने पर भी गौरी ऑफ‍िस पहुंचीं और सेना को एक आदेश की कॉपी थमाई। इस आदेश की मदद से सेना ने पंचकूला में माहौल को और बिगड़ने से रोका। 
PunjabKesari
बिगड़े माहौल को अंडर कंट्रोल के बाद घर लौटी गौरी
घायल होने के बाद भी गौरी ने मोर्चा नहीं छोड़ा और सुबह 3 बजे हालात सामान्य होने पर ही घर वापस लौटीं। उनके घर लौटने से पहले उन्होंने बिगड़े माहौल को अंडर कंट्रोल कर लिया था। गौरी ने अपने करियर में इससे पहले भी नाजुक और गंभीर हालातों का सामना किया है। इससे पहले वह ओडिशा के नक्सल प्रभावित इलाके कालाहांडी में सेवा दे चुकी हैं। वह ओडिशा कैडर की ही आई.ए.एस. अफसर हैं और डेपुटेशन पर हरियाणा आई हैं।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!