Edited By Updated: 25 Apr, 2017 04:05 PM
4 दिन पूर्व गांव दबखेड़ी व बचगांवा पुल से मिली एस. टाटा गाड़ी के चालक सुखविन्द्र पुत्र प्यारा सिंह वासी अरुणाय का शव
थानेसर(नरूला):4 दिन पूर्व गांव दबखेड़ी व बचगांवा पुल से मिली एस. टाटा गाड़ी के चालक सुखविन्द्र पुत्र प्यारा सिंह वासी अरुणाय का शव गत दिवस कैंथला पुल से मिला है। शव को नहर से बाहर निकालने में गोताखोर प्रगट सिंह हैरी व बिल्ला ने निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही आदर्श थाना से ए.एस.आई. रामदिया, ए.एस.आई. जगदीश मौके पर पहुंचे। मृतक सुखविन्द्र के परिवारजनों द्वारा शिनाख्त करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया।
उल्लेखनीय है कि मृतक सुखविन्द्र की टाटा गाड़ी शुक्रवार को दबखेड़ी-बचगांवा पुल पर लावारिस अवस्था में खड़ी मिली थी। गाड़ी के दस्तावेज चैक करने के बाद गोताखोर प्रगट सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी थी, जिसके बाद सर्च का कार्य शुरू किया गया। सोमवार मृतक सुखविन्द्र का शव कैंथला पुल नहर से बरामद हुआ, जिसकी जेब से एक बटुआ मिला, जिसमें मृतक की कई फोटो मिली है।