Edited By Updated: 26 Mar, 2017 06:43 PM
ताजकपुर मोड़ पर हुई सड़क दुर्घटना में 3 वर्ष की बच्ची की मौत हो गई। दुर्घटना के दौरान घायल हुए उसके पिता को परिजन अस्पताल लेकर गए लेकिन उसकी भी शनिवार सुबह...
यमुनानगर (तरुण):ताजकपुर मोड़ पर हुई सड़क दुर्घटना में 3 वर्ष की बच्ची की मौत हो गई। दुर्घटना के दौरान घायल हुए उसके पिता को परिजन अस्पताल लेकर गए लेकिन उसकी भी शनिवार सुबह मृत्यु हो गई। ऐसे में परिवार में मातम का माहौल है।
गांव पांसरा निवासी राहुल ने सदर यमुनानगर पुलिस को बताया कि उसका भाई महेंद्र (29) शुक्रवार देर शाम साइकिल पर सवार होकर गांव फतेहपुर स्थित अपने ससुराल जा रहा था। इस दौरान उसकी 3 वर्ष की बेटी निशा भी साथ थी। गांव ताजकपुर के पास पहुंचे ही थे कि एक वाहन से उसकी टक्कर हो गई। निशा की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि महेंद्र घायल था। उसे तुरंत ट्रॉमा सैंटर ले जाया गया। जहां पर शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी ए.एस.आई. जनकराज ने बताया कि परिजनों के बयान ले लिए गए हैं। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपकर कार्रवाई शुरू कर दी।