Edited By Punjab Kesari, Updated: 24 Jul, 2017 01:31 PM
यमुनानगर के मालिमाजरा गांव के खेतों में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव को देखने से लग रहा जैसे युवक की हत्या कर खेतों
यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता):यमुनानगर के मालिमाजरा गांव के खेतों में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव को देखने से लग रहा जैसे युवक की हत्या कर खेतों में फैंका गया है। जानकारी के अनुसार मृतक का नाम रवीश कुमार था, उसकी उम्र 28 साल थी।
मृतक यमुनानगर के स्वामी विवेकानंद स्कूल में टीचर था। रविवार को 2-3 युवक उसे बुलाकर ले गए थे अौर वह रात भर घर वापिस नहीं आया। आज सुबह उसका शव सड़के के साथ लगते खेतों में लहूलुहान हालत में मिला। शव पर तेजधार हथियार के निशान हैं।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस को मौके से मृतक का मोबाइल भी बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।