Edited By Updated: 28 Apr, 2017 07:21 PM
कुरुक्षेत्र में कनेक्ट टु सीएम कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलने के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में सैकड़ों...
कुरुक्षेत्र :(विनोद खुंगर) कुरुक्षेत्र में कनेक्ट टु सीएम कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलने के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में सैकड़ों विद्यार्थी पहुंचे। उन्होंने सीएम से शिक्षा और शासन व्यवस्था से जुड़े मुद्दे पर सवाल किए। मुख्यमंत्री ने छात्रों के सवालों का जवाब देते हुए कई जानकारियां सांझा की।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में कनेक्ट टू सीएम कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों से रूबरू हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ अपने कई अनुभव सांझ किए। शिक्षा और शासन से जुड़े कई अहम सवालों के जवाब भी दिए। सीएम खट्टर ने कहा कि सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता उनकी सरकार की प्राथमिता है। योग्यता के आधार पर रोजगार को उन्होंने अपनी सरकार का प्रमुख ध्येय बताया। विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से सवाल कर अपनी कई शंकाओं का समाधान किया
रॉबर्ट वाड्रा और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जांच के मामले में ढींगरा रेपोर्ट लीक होने के सवाल पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने हैरानी जताई। खट्टर ने कहा कि कुछ लोग अपने हिसाब से बातो को घुमा रहे हैं। खट्टर ने कहा कि उनको ज्यादा पता होगा और कोर्ट उनसे खुद इस बारे में पूछ लेगा।
मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि जो लोग ये बात फैला रहे हैं, ये जवाब उन्ही के पास है कि रिपोर्ट लीक हुई या नही। रिपोर्ट लीक होने की बात हवा में की जा रही है। इससे पूर्व उन्होंने कनेक्ट टू सीएम कार्यक्रम के तहत हजारों युवाओं को संबोधित किया और उनके सवालों के जवाब भी दिए।