कांग्रेस सदस्यता सूची विवाद- पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मुलाना व कई नेताओं ने करवाई आपत्ति दर्ज

Edited By Punjab Kesari, Updated: 21 Jul, 2017 07:55 AM

congress membership list controversy

कांग्रेस की सदस्यता सूची का विवाद ज्यों का त्यों बना हुआ है।

चंडीगढ़ (बंसल):कांग्रेस की सदस्यता सूची का विवाद ज्यों का त्यों बना हुआ है। सदस्यता सूची के लिए आपत्ति दर्ज करवाने के आखिरी दिन आज पूर्व प्रदेशाध्यक्ष फूल चंद मुलाना सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने आपत्ति दर्ज करवाई। कांग्रेस की सदस्यता सूची को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के बीच विवाद छिड़ा हुआ है जिसके चलते हुड्डा समर्थक विधायक एवं पूर्व विधायक सदस्यता सूची पर सवाल उठा रहे हैं। 

कांग्रेस कार्यालय में आज भी पी.आर.ओ. तथा ए.पी.आर.ओ. मौजूद नहीं थी, यह सुना जा रहा था कि कांग्रेस की गुटबाजी के घबराकर वह अपने प्रदेशों में चले गए हैं और 2 दिन बाद लौटेंगे। कांग्रेसी नेता यह कहते सुने गए कि जब पी.आर.ओ. व ए.पी.आर.ओ. ही उपस्थित नहीं तो आपत्ति के क्या मायने रह जाएंगे। सूत्रों के अनुसार सैंकड़ों की तादाद में नेताओं ने सूची में आपत्ति दर्ज करवाई है। 

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष तक यह आपत्ति रही कि एक क्षेत्र से उन्होंने जितने सदस्य बनाए थे, वहां भारी तादाद में नए सदस्य कैसे बन गए। पी.आर.ओ. तथा ए.पी.आर.ओ. के कांग्रेस कार्यालय में आने के बाद ही यह फैसला होगा कि किस नेता की आपत्ति ठीक है या गलत और जिसकी आपत्ति ठीक पाई जाएगी, उसकी सुनवाई होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!