Edited By Punjab Kesari, Updated: 26 May, 2017 06:26 PM
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सिरसा के सुभाष चौक पर एक अनोखा प्रदर्शन किया।
सिरसा (सतनाम सिंह):कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सिरसा के सुभाष चौक पर एक अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने भैंस के आगे बीन बजाकर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ अपना रोष जताया है। कांग्रेस नेता होशियारी लाल शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऐसा प्रदर्शन किया।
कोंग्रेसियों ने कहा कि सत्ता में आए आज भाजपा को 3 साल हो गए हैं। लेकिन फिर भी देश और प्रदेश का हर वर्ग परेशान है।
शर्मा ने कहा कि सत्ता में आने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से कई वायदे किए थे। आज देश का हर वर्ग परेशान है। क्राइम बढ़ता जा रहा है, लेकिन मोदी जी कुछ नहीं कर रहे हैं।