Edited By Updated: 16 Apr, 2017 04:05 PM
भिवानी में शादि समारोह में पहुंचे कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई ने प्रदेश की भाजपा सरकार व सी.एम. मनोहरलाल पर निशाना साधा।
भिवानी (अशोक भारद्वाज):भिवानी में शादि समारोह में पहुंचे कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई ने प्रदेश की भाजपा सरकार व सी.एम. मनोहरलाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मनोहरलाल खट्टर हरियाणा के इतिहास में भाजपा के अंतिम सी.एम. साबित होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में आज आमजन परेशान है। उन्होंने कहा कि आज न तो पानी है और न ही किसानों की फसलों की खरीद हो रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुराहाल है। उन्होंने कहा कि ये सब अब तक के सबसे कमजोर और अपरिपक्व सी.एम. मनोहर लाल की बदौलत है।
कुलदीप बिश्नोई ने गुरुग्राम विधायक उमेश अग्रवाल के आरोप पर कहा कि सरकार की सबसे बड़ी मजबूती उसके विधायकों व कार्यक्रताओं द्वारा सरहाना होती है। लेकिन भाजपा विधायक नाराज हैं और कार्यक्रताओं में भगदड़ मची है। उन्होंने कहा कि ये नाराजगी उनके आरोपों को सिद्ध करती है। एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि हजरां का कांग्रेस में विलय पद के लोभ में नहीं किया था। साथ ही कहा कि राहुल गांधी कोई बड़ी जिम्मेवारी देंगे तो उसे निभाएंगे।