कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष द्वारा कोहनी मारना शर्मनाक : शाह

Edited By Punjab Kesari, Updated: 11 Mar, 2018 10:46 AM

congress laughing elbows by state president shah

कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व 5 बार विधायक रह चुके पूर्व मंत्री बलबीर पाल शाह ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डा.अशोक तंवर की आलोचना करते हुए कहा कि किसी को कोहनी मारना शर्मनाक है। यदि कांग्रेस में इस तरह नेता काम करेंगे तो कार्यकत्र्ताओं का क्या...

पानीपत(ब्यूरो): कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व 5 बार विधायक रह चुके पूर्व मंत्री बलबीर पाल शाह ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डा.अशोक तंवर की आलोचना करते हुए कहा कि किसी को कोहनी मारना शर्मनाक है। यदि कांग्रेस में इस तरह नेता काम करेंगे तो कार्यकत्र्ताओं का क्या मान-सम्मान रहेगा। यह बहुत ही शर्मनाक है और इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए काम करना चाहिए लेकिन यहां तो कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट कर संगठन को कमजोर किया जा रहा है। 

शाह ने कहा कि बिना सत्ता के इतना ‘नशा’ है तो सत्ता आने के बाद क्या होगा? इस प्रकार की घटनाएं कांग्रेस पार्टी की संस्कृति नहीं रही हैं। कांग्रेस पार्टी की संस्कृति सभी को मान-सम्मान देकर आगे बढ़ाने की रही है। ऐसे में आलाकमान को भी देखना चाहिए। गौरतलब है कि कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद नवीन जिंदल के जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान तंवर ने कांग्रेस कार्यकर्ता को कोहनी मारकर दूर कर दिया। यह सब दृश्य कैमरे में कैद हो गया जो अब वायरल हो रहा है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!