कांग्रेस गन्ने को लेकर कर रही है राजनीति, चीजों के मूल्यों को समझे: धनखड़

Edited By Punjab Kesari, Updated: 07 Mar, 2018 12:52 PM

congress is doing politics with sugarcane

हरियाणा के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस गन्ने को लेकर राजनीति कर रही है। आज हरियाणा के किसानों को गन्ने में 10% से अधिक मूल्य मिल रहा है। हमारी सरकार आने के बाद गन्ने का मूल्य दोगुना हुआ है। गन्ने के मामले में हरियाणा सरकार अन्य प्रदेशों...

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस गन्ने को लेकर राजनीति कर रही है। आज हरियाणा के किसानों को गन्ने में 10% से अधिक मूल्य मिल रहा है। हमारी सरकार आने के बाद गन्ने का मूल्य दोगुना हुआ है। गन्ने के मामले में हरियाणा सरकार अन्य प्रदेशों के मुकाबले सबसे अच्छी चल रही है। सोनीपत पानीपत करनाल इन सब की क्षमता बढ़ा रहे हैं। 

इनेलो की रैली पर ओपी धनखड़ ने कहा कि कहीं भी इस रैली की बात नहीं हो रही है। इस मुद्दे को बिना मतलब से बढ़ाया जा रहा है। जब इस मुद्दे पर आंदोलन करना था तब हमने चौधरी देवीलाल का साथ दिया था और आंदोलन किया था। परंतु जब यह मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में है तो अब इस पर राजनीति करना उचित नहीं है। बिना मतलब के आंदोलन करने से हरियाणा को पानी में काफी नुकसान हुआ है।

कांग्रेस पार्टी ने विदेशों में एग्रो मार्ग बनाए हैं। भारत में किसान सीधे तौर से अपने माल को भेजता है। सफेद हाथी हरियाणा में खड़े किए गए जोकि कांग्रेस ने खड़े किए थे।गनोर की मंडी काफी लंबे समय तक प्रतीक्षा में रहीे अब जल्द ही उस मंडी का काम शुरू किया जाएगा और इसे बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अगर कांग्रेस को इतना ही शौक है तो सभी चीजों को एक साथ भेजें अलग-अलग ना भेजें कल पकोड़ा लेकर आए थे। आज गन्ने लेकर आए और गन्ना भी ऐसा लेकर आए जो बिल्कुल कमजोर था। यह पता नहीं कहां से उठा कर लाया। यह चीजों का मान सम्मान करना सीखें यह जनता के प्रतिनिधि हैं। इन्हें गंभीर होकर विधानसभा सत्र में भाग लेना चाहिए। 

इस वक्त हरियाणा में गन्ना के किसानों को सबसे ज्यादा अधिक मूल्य मिल रहा है। जहां जरूरत होगी वहां बढ़ाया जाएगा। जैसे-जैसे गन्ने की पैदावार बढ़ रही है। पिछली बार से इस बार गन्ने की फसल में बढ़ोतरी हुई है। इनेलो की रैली को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा लोकतांत्रिक देश में सबको अधिकार है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!