Edited By Punjab Kesari, Updated: 21 Feb, 2018 06:24 PM
हरियाणा में दस साल सत्ता का सुख भोगने वाली कांग्रेस पार्टी आज सत्ता से बाहर बैठकर एक बार फिर प्रदेश के सिंहासन को हासिल करने की रणनीति में जुटी हुई है। 2019 में एक बार फिर से विधानसभा चुनाव होने है जिसे देखते हुए प्रदेश संगठन को मजूबत करने की उठा...
गुरूग्राम(सतीश): हरियाणा में दस साल सत्ता का सुख भोगने वाली कांग्रेस पार्टी आज सत्ता से बाहर बैठकर एक बार फिर प्रदेश के सिंहासन को हासिल करने की रणनीति में जुटी हुई है। 2019 में एक बार फिर से विधानसभा चुनाव होने है जिसे देखते हुए प्रदेश संगठन को मजूबत करने की उठा पटक पार्टी में शुरु हो चुकी है ।
मंगलवार को हाईकमान ने सभी जिलों में प्रभारियों की नई सूची भी जारी की, लेकिन कांग्रेस पार्टी में अंदरुनी गुटबाजी का जहर घुला नजर आया। कांग्रेस के प्रदेश महा सचिव और नवनियुक्त गुरुग्राम प्रभारी ने अपनी ही पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री को लेकर विवादित टिप्पणी कर डाली।
हरिओम कोशिक गुरुग्राम में प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने के बाद कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे थे। इसी दौरान मीडिया से प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी पर बोलते हुए सिधे भूपेंद्र सिंह हुडा पर ही हमला बोल दिया। हरिओम कौशिक ने कहा की पूर्व में सत्ता का सुख भोग चुके नेता को अब प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर की कामयाबी पच नहीं रही। कौशिक ने इशारों ही इशारों में उन्होने भूपेंद्र सिंह हुडा को गर्म दल का नेता तक कह दिया।
कांग्रेस पार्टी के नेताओं के बीच गुटबाजी की गहरी खाई का अंदाजा बयानबाजियों से लगाया जा सकता है। ऐेसे में कांग्रेस पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी और इनेलो ही नहीं बल्कि अपने ही घर से मिलने वाली चुनौती के लिए भी तैयार रहना होगा।