हरियाणा जलाने वालों को मुआवजा तो अन्य दंगों के आरोपियों का क्या कसूर: सैनी

Edited By Punjab Kesari, Updated: 11 Feb, 2018 12:43 PM

compensation to those who burn the haryana saini

हरियाणा को जलाने में शामिल लोगों को अगर सरकार मुआवजा व नौकरी दे सकती है तो अन्य दंगों के आरोपियों का क्या कसूर है। उन्हें भी रिहा कर देना चाहिए। यह बयान देकर सांसद कुरुक्षेत्र राजकुमार सैनी ने एक बार फिर भाजपा पर कड़ा प्रहार किया है। अपने निवास पर...

कुरुक्षेत्र(ब्यूरो): हरियाणा को जलाने में शामिल लोगों को अगर सरकार मुआवजा व नौकरी दे सकती है तो अन्य दंगों के आरोपियों का क्या कसूर है। उन्हें भी रिहा कर देना चाहिए। यह बयान देकर सांसद कुरुक्षेत्र राजकुमार सैनी ने एक बार फिर भाजपा पर कड़ा प्रहार किया है। अपने निवास पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आगामी चुनाव को देखते हुए केवल वोट की राजनीति कर रही है। 

जिन लोगों ने हरियाणा को जलाया, उन लोगों को सरकारी नौकरी देने की बात व मुआवजा दिया जाना किस तरह से न्याय संगत है। उन्होंने कहा कि उनकी समझ में यह बात नहीं आती कि यह सरकार जनता के साथ दोगली नीति कैसे चल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने ऐलान किया था कि धार्मिकता दंगे के दौरान जो भी सरकारी सम्पत्ति का नुक्सान हुआ है। 

उसकी भरपाई डेरे की सम्पत्ति से की जाएगी लेकिन हरियाणा जलाने के दौरान जो नुक्सान सरकारी सम्पत्ति और अर्द्धसैनिक बलों को बुलाने पर खर्च हुआ, उसकी भरपाई आखिर कौन करेगा। उन्होंने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं, जब इस मुखौटे के पीछे छिपे भाजपा के असली चेहरे को जनता आईना दिखाने का काम करेगी। सैनी के मुख्य राजनीतिक सलाहकार एन.डी. गुप्ता व निजी सचिव महेंद्र सिंह ने भी उनके बयान का समर्थन किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!