CM खट्टर ने अपने आवास पर बुलाई नेताओं की बैठक, 2019 के चुनाव का तैयार किया रोडमैप

Edited By Punjab Kesari, Updated: 10 Dec, 2017 02:32 PM

cm khattar meeting convened at his residence prepared for election of 2019

हिमाचल और गुजरात चुनावों के बाद अब हरियाणा की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार भी चुनावी मोड में आ गई है। 2019 में चुनावों को लेकर सरकार और पार्टी ने संगठन की मजबूती को लेकर संयुक्त रोडमैप तैयार किया है। शनिवार को भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों व...

चंडीगढ़ (धरणी): हिमाचल और गुजरात चुनावों के बाद अब हरियाणा की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार भी चुनावी मोड में आ गई है। 2019 में चुनावों को लेकर सरकार और पार्टी ने संगठन की मजबूती को लेकर संयुक्त रोडमैप तैयार किया है। शनिवार को भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियों के साथ मीटिंग में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने लंबी मंत्रणा की।

मुख्यमंत्री निवास में करीब अढ़ाई घंटे की मीटिंग में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों सहित करीब 50 नेता मौजूद थे। बैठक में सरकार के कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही नए सिरे से संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने पर सहमति बनाई गई। मीटिंग में तैयार गए रोडमैप के मुताबिक 15 दिसम्बर से जिला स्तर पर बैठकें होंगी। 

20 दिसम्बर से मंडल स्तर तथा 25 दिसम्बर से शक्ति केंद्रों की बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके बाद 10 जनवरी से बूथों तक संगठन के कार्यकत्र्ताओं की बैठकें होंगी। इन बैठकों के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एक बार फिर प्रदेशव्यापी दौरे पर निकलेंगे, जिसमें वह जिला व विधानसभा स्तर पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ मंत्रणा करेंगे। 

संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा : यादव
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री निवास पर हुई पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में जिला, ब्लॉक व मंडल स्तर पर संगठनात्मक बैठक दिसम्बर के महीने में होगी। इन बैठकों के बाद सी.एम. मनोहर लाल प्रदेश भर का दौरा करेंगे। यादव ने बताया में किसी नेता की नाराजगी जाहिर नहीं हुई। सभी ने संगठन की मजबूती और सरकार के फैसलों पर अपना सुझाव दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!