Edited By Punjab Kesari, Updated: 12 Jul, 2017 09:12 AM
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फतेहाबाद जिले के ग्रामीण आंचल से बनी पहली महिला पायलट प्रियंका को फेसबुक पेज के माध्यम से बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फतेहाबाद जिले के ग्रामीण आंचल से बनी पहली महिला पायलट प्रियंका को फेसबुक पेज के माध्यम से बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गांव सूलीखेड़ा के किसान सूरजमल की बेटी प्रियंका ने इंडियन एविएशन बोर्ड के एग्जाम में देहली फलाइंग क्लब से अपने सपने को साकार करने की शुरूआत की।
उन्होंने डब्ल्यू.सी.सी. एक्सेल एयर एविएशन फलाइंग स्कूल, फिलिपिन्स से अपना प्रशिक्षण पूर्ण किया। फिलिपिंस से अपना प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रियंका ने 7 चरणों की कठिन परीक्षा, प्रैक्टिकल व साक्षात्कार को उत्तीर्ण कर एक निजी एअरलाइंस में बतौर पायलट नियुक्ति हासिल की है।