Edited By Updated: 24 Feb, 2017 04:26 PM
आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने पानीपत में जिला कार्यालय का उद्घाटन किया।
पानीपत (अनिल कुमार):आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने पानीपत में जिला कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने एस.वाई.एल. मुद्दे पर कहा कि यह बादल द्धारा लिखी स्क्रिप्ट के अभय चौटाला फ्लॉप फिल्म के फ्लॉप हीरो हैं। यह केवल राजनीति ड्रामा था जब सुप्रीम कोर्ट इस पर काम कर रही हैं और सुप्रीम कोर्ट निर्णय सबको मानना चाहिए। इस पर कोई राजनीति नही होनी होनी चाहिए। इसे केवल भाई चारे से हल करना चाहिए। प्रदेश में चल रहे आरक्षण धरने पर बोलते हुए नवीन जयहिंद ने कहा कि सरकार व् विपक्ष दोनों राजनीति का रहे हैं। सरकार मुख्य काम केवल जातियो के नाम पर लोगों को आपस बांट रही हैं। सरकार कोई काम तो नहीं कर रही हैं। सरकार ने जो घोषणा-पत्र जारी किया था कि रोजगार व किसानों के लिए कुछ भी काम नहीं हुआ हैं। उन्होंने कहा कि सरकार खुद नहीं चाहती कि आरक्षण पर फैसला हो।
आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नविन जयहिंद दूसरी पार्टियों लिए बड़ी-बड़ी बाते करते हैं लेकिन स्वयं अपनी पार्टी को अंतर्कलह से बचा नहीं पा रहे हैं। आप पार्टी के पूर्व जिला प्रवकता दिलबाग ने कहा कि किसी समय आप क्रांति थी, लेकिन अब पार्टी बन चुकी हैं। पूर्व प्रवकता दिलबाग ने अरविन्द केजरीवल पर बात नहीं सुनने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आप पार्टी अपने सिद्धान्तों से भटक चुकी हैं।