Edited By Punjab Kesari, Updated: 04 Jan, 2018 01:19 PM
सिटी थाना क्षेत्र स्थित हिसार रोड के करतारपुरा में 2 गुटों में रंजिश के चलते बीती शाम हुए खूनी संघर्ष में 9 माह के बच्चे की मौत हो गई। झगड़ा इतना बढ़ गया कि भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर महिलाओं से...
रोहतक(दीपक भारद्वाज): सिटी थाना क्षेत्र स्थित हिसार रोड के करतारपुरा में 2 गुटों में रंजिश के चलते बीती शाम हुए खूनी संघर्ष में 9 माह के बच्चे की मौत हो गई। झगड़ा इतना बढ़ गया कि भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप लगाया। झगड़े में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पीजीआई में भर्ती करवाया गया है।
पुुलिस सूूत्रों का कहना है कि एक युवक का कंधा एक लड़की को लग गया। इसके बाद लड़की के पक्ष के करीब 2 दर्जन लोगों की भीड़ ने 3 भाइयों अमित, सुुमित व शिव कुमार के मकान पर हमला बोल दिया और एक घंटे तक दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष चलता रहा। शिव कुमार ने बताया कि इस हमले के दौरान परिवार बचाव नहीं कर सका और हमलावरों ने उनकी बहन ज्योति की गोद से 9 माह के भांजे जतिन को छीनकर मार डाला। अमित पक्ष के अंकित, भारत को भी चोटें आई हैैं।
शिव कुमार ने बताया कि उसे व उसके भाई को भी काफी पत्थर मारे गए और उनके घर में भी जमकर तोड़-फोड़ की गई। बचाव में चलाई गई गोली में पड़ोस के ही सुुनील पुुत्र धूूप सिंह को 2 गोली लगी। इसके अलावा और भी कई घायल हैैं। सुनील को उपचार के लिए पी.जी.आई. एम.एस. में भर्ती कराया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। पुलिस का कहना है जैसे भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्यवाही की जाएगी।