Edited By Updated: 03 May, 2017 03:08 PM
फरीदाबाद के वार्ड नंबर 10 में लोग परेशान हैं। लोगों की ये परेशानी अपने विधायक से भी है और अपने पार्षद से भी। लोगों का कहना है कि
फरीदाबाद (अनिल राठी):फरीदाबाद के वार्ड नंबर 10 में लोग परेशान हैं। लोगों की ये परेशानी अपने विधायक से भी है और अपने पार्षद से भी। लोगों का कहना है कि उनके नेता उनकी बात सुन ही नहीं रहे और गहरी नींद में सोए हैं, जिन्हें जगाने के लिए अब वो मुर्गा बन रहे हैं। जी हां, फरीदाबाद में लोगों विरोध का ये अजब तरीका अपनाया है। लोगों ने मुर्गा बनकर बांग दी और अपने विधायक को जगाने की कोशिश की।
दरअसल पूरा मामला वार्ड नंबर 10 में ओवरफ्लो हो रहे एक सीवर का है। लोगों ने कई बार इस सीवर की मरम्मत की शिकायत की, लेकिन किसी ने नहीं सुना। इसकी वजह से यहां लोगों का चलना फिरना मुश्किल हो गया। बार-बार शिकायत के बावजूद जब किसी ने बात नहीं सुनी तो लोगों विरोध शुरू कर दिया और विरोध के लिए अपनाया ये अजब गजब तरीका।
लोग इकट्ठा हुए और फिर मुर्गा बन कर बांग देने लगे. लोगों ने कहा कि शायद मुर्गे की तरह बांग देकर ही उनकी बात पार्षद और विधायक के कानों तक पहुंचेगी। हालांकि इस दौरान उन्होंने नारेबाजी भी की और सरकार से अपनी नाराजगी भी जताई, लेकिन विरोध का ये मुर्गाछाप तरीका नेताजी तक बात पहुंचाने में कितना कामयाब हो पाता है, इसका अब इन लोगों को इंतजार है।