हरियाणा में घटी HIV ग्रसित मरीजों की संख्या: विज

Edited By Updated: 21 Apr, 2017 03:21 PM

chandigarh  haryana  patient  vij  health

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि लोगों को उपलब्ध करवाई जा रही उत्कृष्टï स्वास्थ्य सेवाओं के चलते प्रदेश में वर्ष 2014-15 के एच.आई.वी. ग्रसित...

चंडीगढ़ (ब्यूरो):स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि लोगों को उपलब्ध करवाई जा रही उत्कृष्टï स्वास्थ्य सेवाओं के चलते प्रदेश में वर्ष 2014-15 के एच.आई.वी. ग्रसित मरीजों की संख्या 0.68 प्रतिशत से घटकर वर्ष 2016-17 में 0.55 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस आंकड़े को और कम करने का प्रयास किया जा रहा है। विज ने बताया कि हमारी सरकार आने के बाद से एच.आई.वी. मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट हुई है, जो कि वर्ष 2015-16 में 0.67 प्रतिशत और वर्ष 2016-17 में घटकर 0.55 प्रतिशत हो गई। 

इसके लिए विभाग ने झुग्गी-झोपडिय़ों, पैट्रोल पंपों, टोल-प्लाजा, ट्रक यूनियन, टैक्सी स्टैंड, निर्माण स्थलों तथा प्रवासी जनसंख्या वाले स्थानों पर लोगों को जागरूक करने के लिए पारस्परिक संचार शिविरों का आयोजन किया गया तथा आशा वर्कर्स द्वारा घर-घर जाकर इस बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015-16 की तुलना में वर्ष 2016-17 में विभिन्न केंद्रों पर एच.आई.वी. की जांच के लिए 1,32,055 व्यक्ति अधिक पहुंचे हैं।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2015-16 में 6,55,854 लोगों ने जांच करवाई थी, जिनकी संख्या वर्ष 2016-17 में बढ़कर 7,87,909 हो गई। वित्त वर्ष 2015-16 की तुलना में गत वित्त वर्ष के दौरान राष्ट्रीय टोल फ्री नंबर का प्रयोग करने वाले लोगों की संख्या में भी करीब 30 हजार की वृद्धि हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!