Edited By Punjab Kesari, Updated: 05 Oct, 2017 05:12 PM
समालखा में ब्लूजे रेस्टोरेंट में दिल्ली के जनकपुरी वासी विनोद(55) नामक व्यापारी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या
पानीपत(अनिल कुमार): समालखा में ब्लूजे रेस्टोरेंट में दिल्ली के जनकपुरी वासी विनोद(55) नामक व्यापारी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को उसके पास से नौ पेज का सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने अनेक लोगों को पैसे के लेन-देन के चलते अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शव कतो कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सामान्य अस्पताल में भिजवाकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार विनोद कुमार 3 अक्टूबर को दोपहर के समय समालखा स्थित ब्लूजे रेस्टोरेंट में कमरा नंबर 202 में आकर रुका था। रात को खाना खाने के बाद उसने सुबह के समय नाश्ता किया और दोपहर को रोटी खाने के बाद वह कुछ समय के लिए बाहर गया। इसके बाद वापस आया और कुछ नहीं लिया। रात नौ बजे के करीब परिजनों के कहने पर उनका समालखा वासी रिश्तेदार कृष्ण गोयल उससे मिलने के लिए पहुंचा। जैसे ही उसने ब्लूजे कर्मचारी के साथ जाकर कमरा खोला तो अंदर विनोद बैड पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों को अवगत कराया। जिस पर परिजन ब्लूजे रेस्टोरेंट पहुंचे।