Edited By Updated: 15 May, 2017 08:41 AM
शहर की प्रेम नगर कॉलोनी में कार लॉक होने से भाई-बहन का दम घुटने से मौत हो गई। घटना के समय घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था।
चरखी दादरी (राजेश):शहर की प्रेम नगर कॉलोनी में कार लॉक होने से भाई-बहन का दम घुटने से मौत हो गई। घटना के समय घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। शवों को पोस्टमार्टम के शहर के सिविल अस्पताल में भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के अजयगढ़ निवासी सुरेश कुमार दादरी में पिछले कई वर्षों से श्रमिक कार्य करता है। प्रेम नगर कालोनी में अपने परिवार सहित किराए के मकान में रह रहा है। सुरेश व उसकी पत्नी हर रोज की भांति अपने काम पर गए हुए थे।
बताया जा रहा है कि इस दौरान कि श्रमिक सुरेश की करीब 10 वर्षीय लड़की तथा 5 साल का लड़का मोहन पड़ोस में रहने वीरेंद्र के घर का आकर खेला करते थे लेकिन रविवार को वे जब वीरेंद्र के घर नहीं आए तो उन्होंने सुरेश से फोनकर बच्चों के बारे में जानकारी ली। सुरेश ने बच्चे घर पर होने की बात कही। इस दौरान सायं करीब 4 बजे जब मकान मालिक लीलाराम अपनी कार लेने के लिए मकान में पहुंचा तो जैसे कार की खिड़की खोली अंदर दोनों बच्चे बेसुध हालत पड़े मिले।