Edited By Punjab Kesari, Updated: 24 Sep, 2017 04:36 PM
करनाल में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। करनाल में झंझाडी फ्लाई ओवर के ऊपर एक ऐसा ही भयानक
करनाल(कमल मिड्ढा): करनाल में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। करनाल में झंझाडी फ्लाई ओवर के ऊपर एक ऐसा ही भयानक हादसा हुआ जिसमें लड़का लड़की की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ट्रक ने बाईक को टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार लड़का-लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दोनों के शवों को कल्पना चावला अस्पताल ले जाया गया। लड़का गांव झंझाडी का रहने वाला बताया जा रहा है।