Edited By Updated: 07 Apr, 2017 04:42 PM
यमुनानगर के कस्बा छछरौली के गांव जटेढ़ी गांव में 2 गुटों के बीच खूनी संघर्ष हुआ, जिसके चलते दोनों के बीच जमकर तलवारें चली।
यमुनानगर (सुमित ओबरॉय):यमुनानगर के कस्बा छछरौली के गांव जटेढ़ी गांव में 2 गुटों के बीच खूनी संघर्ष हुआ, जिसके चलते दोनों के बीच जमकर तलवारें चली। झगड़ा इतना बढ़ गया था कि तलवार एक सुभाष नाम के व्यक्ति के शरीर के आरपार हो गई। जिसके बाद सुभाष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शव गृह में पड़ी सुभाष की बॉडी पर गहरे कटे हुए निशान सब कुछ बयां कर रहे हैं कि ये खुनी संघर्ष कैसे हुआ होगा। जबकि दूसरे गुट के लोगों में महिला और पुरुषों को भी गंभीर रूप से चोटें आई जिनका ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि ये खूनी संघर्ष पुरानी रंजिश के चलते हुआ था।
एस.एच.ओ. छछरौली का कहना है कि देर रात एक झगड़ा हुआ था जिसमें सुभाष नाम के व्यक्ति की मौत हो गई मृतक पोस्टमॉर्टेम करवाया जा रहा और पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जो भी सच सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं ऐसे मामलों के सामने आने के बाद कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं क्योंकि अब हत्या जैसी वारदातों को भी अंजाम देने में लोग नहीं चूकते। फिलहाल 12 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला तो दर्ज कर पुलिस जल्द इस मामले को सुलझाने की बात कह रही है।