जनता को गुमराह करने के फार्मूले पर मंथन करेगी भाजपा : तंवर

Edited By Punjab Kesari, Updated: 08 Dec, 2017 01:15 PM

bjp will churn on the formula to mislead the people  tanwar

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि 15 से 17 दिसम्बर तक हिमाचल प्रदेश टिम्बर ट्रेल में मंत्रियों व अधिकारियों की मीटिंग में सरकार के पैसे को बर्बाद करने व जनता को गुमराह कैसे करना है, के फार्मूलों पर मंथन करने जा रही है। अशोक तंवर के साथ तरुण...

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी):कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि 15 से 17 दिसम्बर तक हिमाचल प्रदेश टिम्बर ट्रेल में मंत्रियों व अधिकारियों की मीटिंग में सरकार के पैसे को बर्बाद करने व जनता को गुमराह कैसे करना है, के फार्मूलों पर मंथन करने जा रही है। अशोक तंवर के साथ तरुण भंडारी व अन्य कांग्रेसी नेता भी मौजूद थे। अशोक तंवर आज शाम पत्रकार चंद्रशेखर धरनी के निवास पर पहुंचे थे। यहां युवा वकील सुखविंद्र नारा, चंद्रशेखर पुनिया, संजीव शर्मा, जितेंद्र हंस ने उनका स्वागत किया।

तंवर ने कहा कि जब कोई सरकार मीटिंग या बैठक रखती है तो फाइव स्टार होटल ढूंढती है। भाजपा केवल ईटिंग व मीटिंग पर चल रही है। कोई भी काम व्यवहारिक नहीं है। तंवर ने कहा कि कांग्रेस 130 साल पुरानी पार्टी है। राहुल गांधी अध्यक्ष बनेंगे तो नया अध्याय जुड़ेगा। सोनिया गांधी जब पार्टी की अध्यक्ष बनी थी उससे पहले पार्टी बिखर रही थी। भंडारी ने कहा कि यहां ऐसी कौन सी भीड़ है जो डिस्टर्ब करेगी। बेहतर होता कि हरियाणा के बारे में मंथन हरियाणा या चंडीगढ़ में होता।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!