Edited By Updated: 20 Jan, 2017 01:54 PM
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा जुमलों की सरकार है जोकि झूठे वायदे करके जनता को फंसाने का काम कर रही है। सरकार को बने अढ़ाई
पिपली (आयुष):प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा जुमलों की सरकार है जोकि झूठे वायदे करके जनता को फंसाने का काम कर रही है। सरकार को बने अढ़ाई साल से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से जनता के लिए कोई भी बड़ी योजना शुरू नहीं की गई, जिसका जनता को लाभ मिल सकें। पूर्व मुख्यमंत्री गत दिवस कांग्रेस नेता भीम सिंह मलिक उमरी के निवास पर मातृ शोक प्रकट करने पहुंचे थे।
हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने जनता को लाभ पहुंचाने के स्थान पर उन्हें नुक्सान पहुंचाना शुरू कर दिया है। बुजुर्गों, विधवा, विकलांगों की पैंशनें काटी जा रही हैं, गरीब परिवारों के बी.पी.एल. कार्ड काटे जा रहे हैं। लोगों को डिपो पर राशन नहीं मिल रहा और बुजुर्गों को बैंकों में पैंशन नहीं मिल रही, जिसके कारण लोगों में सरकार के प्रति रोष बना हुआ है। सरकार डिजिटल इंडिया के नाम पर केवल घोषणाएं करने में लगी है, जबकि वास्तविकता बिल्कुल उल्ट हैं।