Edited By Punjab Kesari, Updated: 05 Aug, 2017 08:47 AM
कांग्रेस विधायक एवं हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री करण सिंह दलाल ने फरीदाबाद में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा है कि...
फरीदाबाद (सूरजमल):कांग्रेस विधायक एवं हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री करण सिंह दलाल ने फरीदाबाद में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा है कि भाजपा के 3 साल के शासनकाल में फरीदाबाद और पलवल जिलों में लगभग 770 बेटियों को अगवा कर लिया गया लेकिन आज तक पुलिस प्रशासन और सरकार इस ओर आंख बंद किए हुए बैठे हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री सहित जिला प्रशासन से जवाब मांगा है। उन्होंने सीधा-सीधा आरोप लगाया कि पुलिस व प्रशासन से मिलीभगत करके बच्चियों को उठाया जा रहा है और इन्हें मुंबई, बिहार, कोलकाता जैसे महानगरों में बेचा जा रहा है। दलाल आज सैक्टर-16ए स्थित सॢकट हाऊस में पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे। भाजपा सरकार फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने की बात करती है, जबकि दूसरी तरफ 3 साल में अभी तक फरीदाबाद सहित हरियाणा का डिवैल्पमैंट प्लान भी नहीं बनाया है। चोटी काटने के मामले पर बोलते हुए कहा कि यह सब आर.एस.एस. की चाल है।