भाजपा ही जीतेगी 2019 विस चुनाव, विपक्ष में मची है भगदड़: बेदी

Edited By Punjab Kesari, Updated: 29 Dec, 2017 05:45 PM

bjp election krishan bedi

हरियाणा के राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने 2019 में फिर से भाजपा की सरकार बनने का दावा किया है। पंजाब केसरी से खास बातचीत में बेदी ने कहा कि विपक्ष 2019 छोड़ 2024 विधानसभा चुनावों की तैयारी करे। भारतीय जनता पार्टी मनोहर लाल के नेतृत्व में एक बार फिर से...

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा के राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने 2019 में फिर से भाजपा की सरकार बनने का दावा किया है। पंजाब केसरी से खास बातचीत में बेदी ने कहा कि विपक्ष 2019 छोड़ 2024 विधानसभा चुनावों की तैयारी करे। भारतीय जनता पार्टी मनोहर लाल के नेतृत्व में एक बार फिर से सरकार बनाने वाली है। इनैलो और कांग्रेस को विपक्ष मानने से इन्कार करते हुए बेदी ने कहा कि हरियाणा में विपक्ष नाम की कोई चीज नहीं है। केवल अखबारों की सुर्खियां यां बटोरने के लिए बयानबाजी की जा रही है। उन्होंने कहा कि केवल खिलाफत करना ही विपक्ष का काम नहीं होता। 

विशेष बातचीत में बेदी ने कहा कि इनैलो पार्टी में भगदड़ मची हुई है। उनके कई नेता भाजपा में आने के लिए सांठ-गांठ कर रहे हैं। इनैलो के नेता पारिवारिक जंग में व्यस्त  हैं। ऐसे में उनके पास न तो कोई मुद्दा है और न ही हरियाणा की जनता के लिए कोई नीति। जहां तक बात कांग्रेस की है तो कांग्रेसी नेताओं की फूट जगजाहिर है। सभी नेता एक-दूसरे की टांग खींचने में लगे हैं। भूपिंदर सिंह हुड्डा रथ यात्रा निकाल रहे हैं तो प्रदेश में पार्टी अध्यक्ष अशोक तंवर उन्हें ही छोटा साबित करने के लिए साइकिल यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ता मायूस हैं जिसका सीधा लाभ भाजपा को होने वाला है। 

भूपेंद्र हुड्डा पर बोला बड़ा हमला
राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने पूर्व सी.एम. भूपिंदर सिंह हुड्डा पर बड़ा हमला बोला है। चिंतन शिविर पर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए बेदी ने कहा कि हुड्डा मुख्यमंत्री रहते हुए किस प्रकार के चिंतन किया करते थे ये सब जानते हैं। बेदी ने कहा कि हुड्डा रात 8 बजे के बाद कुलदीप शर्मा और विनोद शर्मा की कोठी पर चिंतन-मंथन किया करते थे। कुमारी शैलजा, किरण चौधरी व कैप्टन अजय यादव को कैसे किनारे लगाना है हुड्डा इस पर चिंतन किया करते थे। जबकि भाजपा प्रदेश की जनता के हित में काम करने को लेकर चिंतन-मंथन करती है।  

बेदी ने किया सरकार का बखान
खास बातचीत में मंत्री बेदी ने अपनी सरकार के 3 साल के कार्यकाल का जमकर बखान किया। बेदी ने कहा कि हुड्डा व चौटाला सरकारों में जो अप्रवासी हरियाणा में पैसा नहीं लगते थे आज वह हरियाणा में पैसा लगा रहे हैं और प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़े हैं। मंत्री ने कहा कि आज हुड्डा सरकार की तरह मुख्यमंत्री सी.एल.यू. नहीं करते बल्कि डी.सी. करते हैं। भाजपा सरकार में सी.एल.यू. का व्यापार नहीं किया जाता। बेदी ने कहा कि देश में हरियाणा पहला ऐसा राज्य है जिसने केंद्र की तर्ज पर सबसे पहले सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को हरियाणा में लागू किया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!