Edited By Updated: 01 May, 2017 12:10 PM
कुरुक्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-1 पर चंडीगढ़ से करनाल जा रही हरियाणा रोडवेज की बस गांव धंतौड़ी के पास खेतों में उतरी गई, जिसके चलते बस में सवार यात्रियों को चोटें लगी।
कुरुक्षेत्र (पुनीत सांगर):कुरुक्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-1 पर चंडीगढ़ से करनाल जा रही हरियाणा रोडवेज की बस गांव धंतौड़ी के पास खेतों में उतरी गई, जिसके चलते बस में सवार यात्रियों को चोटें लगी।
दुर्घटना के समय बस में 40 से 45 सवारियां थी बस में सवार यात्रियों को चोट लगने के कारण इलाज के लिए शाहबाद सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार बस का संतुलन बिगड़ने के कारण ये हादस हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस व पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया।
गनिमत ये रही कि सवारियों को मामूली चोटें लगी और कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।