Edited By Punjab Kesari, Updated: 17 Jun, 2017 02:58 PM
हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी को करारा झटका लगा है।
रोहतक (दीपक भारद्वाज):हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी को करारा झटका लगा है। दरअसल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं विधानसभा चुनाव में अंबाला व कुरुक्षेत्र की विशेष प्रभारी कांता आहलड़िया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा देने की वजह कानून व्यवस्था व भ्रष्टाचार बताया। साथ ही उन्होंने जनता के लिए रोड पर उतरकर आंदोलन करने का एेलान किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही बहुत से लोग पार्टी छोड़ेंगे।