सोनिया गांधी से मिले हुड्डा, हरियाणा के वर्तमान सियासी हालातों से करवाया अवगत

Edited By Punjab Kesari, Updated: 13 Jul, 2017 12:42 PM

bhupinder singh hooda meet sonia gandhi

एस.वाई.एल. मामले में उछाल के बाद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी से मुलाकात की है। इस दौरान सांसद एवं

चंडीगढ़(बंसल):एस.वाई.एल. मामले में उछाल के बाद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी से मुलाकात की है। इस दौरान सांसद एवं उनके पुत्र दीपेंद्र हुड्डा भी साथ थे। हुड्डा व दीपेंद्र बुधवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे दिल्ली स्थित दस जनपथ में सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे। आधे घंटे की मुलाकात में उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को हरियाणा के वर्तमान सियासी हालातों से अवगत कराते हुए किसान आंदोलन की जानकारी दी। साथ ही केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के इलाके जींद में हुई रैली का ब्योरा भी दिया।

साल के अंत में हुड्डा राज्य स्तरीय रैली करने जा रहे हैं। हालांकि रैली कब व कहां होगी, इसके बारे में अभी घोषणा नहीं की गई है। किसान पंचायतों से साफ है कि वह अपने गृह क्षेत्र में ही रैली करेंगे क्योंकि अब तक इस क्षेत्र को किसान पंचायतों से दूर रखा गया है। पूरे प्रदेश में भ्रमण के बाद हुड्डा यहां अपना बड़ा शक्ति प्रदर्शन कर पार्टी हाईकमान और सत्तारूढ़ भाजपा को संदेश देना चाहते हैं। इस रैली में राहुल गांधी के अलावा दिल्ली दरबार के कई बड़े नेताओं को बुलाया जाएगा जिसकी तैयारी अभी से शुरू हो गई है। मुलाकात के बाद हुड्डा ने स्वीकार किया कि उन्होंने सोनिया गांधी से जहां हरियाणा के वर्तमान सियासी हालातों के बारे में चर्चा की है, वहीं उन्हें अपनी भविष्य की रणनीति से भी अवगत कराया है।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!