किसान-मजदूर की जोड़ी देश को आगे ले जाने में सक्षम : हुड्डा

Edited By Punjab Kesari, Updated: 17 Jul, 2017 10:06 AM

bhupinder singh hooda kisan worker

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि किसान व मजदूर की जोड़ी ही एक ऐसी जोड़ी है जो देश को उन्नति की राह पर अग्रसर करती है। वह जगाधरी अनाज मंडी में आयोजित

यमुनानगर(त्यागी):पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि किसान व मजदूर की जोड़ी ही एक ऐसी जोड़ी है जो देश को उन्नति की राह पर अग्रसर करती है। वह जगाधरी अनाज मंडी में आयोजित किसान मजदूर महापंचायत को सम्बोधित कर रहे थे। किसान मजदूर विरोधी इस सरकार ने जनता पर टैक्सों की भरमार थोप दी है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वह सी.एम. बनने के लिए नहीं आए बल्कि वह तो आज किसानों व मजदूरों के दर्द में शामिल होने के लिए आए हैं ताकि इनकी लड़ाई लड़ी जा सके।

पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सरकार का यह हाल है कि 3 साल के बाद ही जनता सड़कों पर आने लगी है। उन्होंने मांग की कि पापुलर की फसल का भी न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया जाए। धान की एक्सपोर्ट खोली जाए व बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। 

मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, पूर्व मंत्री हरमिंद्र सिंह च_ा, पूर्व मंत्री डा. कृष्णा पंडित, निर्मल सिंह, फूल चंद मुलाना, धर्मपाल छौक्कर, बी.एल. सैनी, कैलाशो सैनी, इंटक के प्रदेशाध्यक्ष अमित यादव, योगेश मेहंदीरत्ता, बृजपाल छप्पर, सिंकी छप्पर, राजकुमार खुर्दबन, राजकुमार त्यागी, सुरेश खुर्दबन, अर्जुन सिंह, गुरदयालपुरी, अनिल शोरेवाला, प्रदीप चौधरी पूंडरी, भारत भूषण बब्बू, अनिल धंतोड़ी, कुलवंत सिंह, परविंद्र सिंह, भोपाल, अशोक मेहता, गुरदेव सिंह, राजबाला, लहरी सिंह, प्रदीप ङ्क्षबद्रा, अशोक गुंदियाना, जगबीर सिंह रुलाखेड़ी, बरखा राम, वासुदेव शर्मा, अमित यादव, जाकिर हुसैन व मुकेश आदि मौजूद रहे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!