Edited By Updated: 20 Nov, 2016 11:21 PM
अंतर्राष्ट्रीय पहलवान गीता फौगाट अपने साथी पवन कुमार से शादी के बंधन में बंध गई हैं। दुल्हन के जोड़े में गीता बहुत ही खूबसूरत लग रहीं थी। इस शादी को देखने के लिए अास-पास के क्षेत्रों से लोगों...
भिवानी (अशोक भारद्वाज): अंतर्राष्ट्रीय पहलवान गीता फोगाट अपने साथी पवन कुमार से शादी के बंधन में बंध गई हैं। दुल्हन के जोड़े में गीता बहुत ही खूबसूरत लग रहीं थी। इस शादी को देखने के लिए अास-पास के क्षेत्रों से लोगों में काफी उत्साह देखा गया। इस शादी पर हरियाणा की ही नहीं बल्कि देश की बड़ी हस्तियों ने शिरकत की और उन्हें आशीर्वाद दिया।
गीता ने लिए 8 फेरे
रेस्लर गीता फोगाट ने अपनी शादी पर 8 फेरे लिए। उन्होंने बोला कि यह 8वां फेरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए बेटी-बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान के लिए लिया गया है। गीता के इस 8वें फेरे का खुलासा उनके भाई राहुल ने पहले ही कर दिया था।
महावीर फोगट की चार बेटियां हैं जिनमें गीता सबसे बड़ी हैं
महावीर फोगट की चार बेटियां हैं जिनमें गीता सबसे बड़ी हैं। महावीर फोगट ने अपनी बेटियों को पहलवानी सिखाई और आज उनकी बेटियां गीता और बबीता अंतरराष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियन हैं। इस शादी पर अाज अामिर खान भी गीता को उनके गांव बधाई देने पहुंचे थे। अामिर अपने साथ गीता को देने के लिए ढेरों तोहफे भी लेकर अाए।