Edited By Updated: 14 Apr, 2017 04:55 PM
आज 14 अप्रैल 2017 को डॉ भीमराव अम्बेडकर भारत देश रतन व भारतीय संविधान के निर्माता के जमोत्सव पर एंटी क्रप्शन एंड क्राइम प्रिवेशंन आर्गेनाइजेशन द्वारा MMBBS (Mind Blowing Basic School) दर्श खेड़ा में आयोजित किया गया,
कुरुक्षेत्र:आज 14 अप्रैल 2017 को डॉ भीमराव अम्बेडकर भारत देश रतन व भारतीय संविधान के निर्माता के जमोत्सव पर एंटी क्रप्शन एंड क्राइम प्रिवेशंन आर्गेनाइजेशन द्वारा MMBBS (Mind Blowing Basic School) दर्श खेड़ा में आयोजित किया गया, जिसमें संस्था के प्रधान सुभाष चंद्र ने डॉ B.R अम्बेडकर जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए विस्तार से स्कूल के छात्र-छात्राओं को जानकारी दी तथा डॉ साहब की नीतियों पर चलने की सलाह दी।
इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि श्री चांद राम जी स्वानिवृत सहायक पुलिस आयुक दिल्ली पुलिस विशिष्ट अतिथि रामकुमार विवियन जी व स्कूल संचालक मास्टर कदम जी ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में प्रधान महोदय व मुख्य अतिथि चांद राम जी व रामकुमार विवियन ने इसी स्कूली बच्चों को कापी, पैन वितरित किए और लड्डू खिलाकर सभी को डॉ अम्बेडकर की शिक्षा से प्ररित होने की सलाह दी। इस मौके पर सुभाष चंद्र, चांद राम, रामकुमार विवियन दिनेश कुमार, राजीव यादव, कृष्ण सिंह, राजेश कुमार, मलकीत सिंह, संस्था के कामी कार्यकर्ता, शिक्षण गण तथा स्कूल के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।