Edited By Punjab Kesari, Updated: 22 Aug, 2017 03:43 PM
बंगाल की रहने वाली 15 साल की पिंकी हरियाणा के एक किसान श्याम लाल के खेत में बनी ढाणी में पहुंची।
टोहाना (सुशील सिंगला):बंगाल की रहने वाली 15 साल की पिंकी हरियाणा के एक किसान श्याम लाल के खेत में बनी ढाणी में पहुंची। वह बहुत सहमी हुई थी, जब उसने आपबीती सुनाई तो सबकी रूह कांप उठीI उसने बताया कि घर से 6 दिन पहले रामपुरा बंगाल से 2 लोग उसे बहका कर ले आए और हरियाणा में उसका सौदा कर डाला। उसका कहना है कि 6 दिन से उसे बाथरूम में बंधक बनाकर रखा गया। उसके ऊपर शादी करने का दबाव भी बनाया गया, जब उसने एेसा करने से मना किया तो उसके साथ मारपीट की गई।
इस मामले की जांच की गई तो पता चला कि इस गिरोह के तार सुरेवाला तक जुड़े हुए है। सुरेवाला में रह रहा एक व्यक्ति जो टायर पैंचर की दुकान करता है, वह गिरोह के साथ मिलाकर लड़कियों का सौदा करता है। जानकारी के अनुसार पिंकी का पीछा करते एक महिला और 4 पुरुष भी ढाणी के पास पहुंच गए, उन्हें देखा तो पीड़िता चिल्लाई। फिर क्या था लोगों ने पांचों को वही पकड़ लिया, पुलिस को सुचना दी।
श्याम लाल की मानवता के कारण पिंकी की जान जो बच गई, लेकिन वह अपने परिजनों से कब तक मिल पाएगी। यह पुलिस कार्रवाई के बाद ही पता चल पाएगा। मौके पर पहुंचे उकलाना थाना के प्रभारी ने पिंकी को अपने साथ लेते हुए एक महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।