Edited By Punjab Kesari, Updated: 01 Aug, 2017 03:58 PM
यमुनानगर डीएवी डेंटल कॉलेज की एक BDS स्टूडेंट संदिग्ध हालत में दूसरी मंजिल से गिर गई।
यमुनानगर:यमुनानगर डीएवी डेंटल कॉलेज की एक BDS स्टूडेंट संदिग्ध हालत में दूसरी मंजिल से गिर गई। घटना की जानकारी एडमिशन करवाने आए एक युवक के पिता ने प्रिंसीपल व स्टाफ को दी। सूचना पर कॉलेज प्रबंधन इलाज के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल में ले गया। करीब 5 से अधिक डॉक्टर उसके इलाज में लगे थे। शाम के समय उसकी हालत स्थिर होने पर पी.जी.आई. रैफर कर दिया।
कॉलेज हॉस्टल की वार्डन डॉ. नंदिता धीर ने बताया कि सहारनपुर की विनम्रता पेइंग गैस्ट रहती है। सोमवार को कॉलेज आई थी। इस दौरान वह दूसरी मंजिल ब्लॉक में चली गई। वहां फोन पर बात करते समय उसका पैर फिसल गया। छात्रा के दोनों पांव में फ्रैक्चर है। घायल के पिता नवीन भी पत्नी के साथ अस्पताल में बेटी का हाल जानने पहुंचे।