Edited By Punjab Kesari, Updated: 22 Aug, 2017 01:32 PM
देशभर में बैंकों की हड़ताल का असर हरियाणा में भी देखने को मिला। बैंकों के आगे लटके ताले देखकर लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा।
टोहाना (सुशील सिंगला):देशभर में बैंकों की हड़ताल का असर हरियाणा में भी देखने को मिला। बैंकों के आगे लटके ताले देखकर लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। हडताल की जानकारी न होने के कारण अनेक महिलाएं पेंशन लेने के लिए पंजाब नैश्नल बैंक में आई थीं, लेकिन उन्हें निराशा मिली। कर्मचारी ने बताया कि बैंक की हड़ताल है। इस दौरान महिलाए पंजाब के मनियाना, दमकौरा, डांगरा सहित विभिन्न गांवों से आईं थी, जिन्हे बैंक से खाली हाथ लौटना पड़ा। उपभोक्ता ने बताया कि वह रुपए जमा करवाने के लिए बैंक में आए थे, लेकिन बैंकों में हड़ताल के चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण ने बताया कि बैंक में किसी काम से आए थे, लेकिन बैंक अॉफ बड़ौदा के सामने ताले लटके होने से परेशानी हो रही है।
भिवानी (अशोक भारद्वाज):शहर में भी सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बंद हैं। बैंक कर्मचारियों की मांग है कि बैंकों का विलय और निजीकरण बंद किया जाए। इसके अलावा बैंकों के फंसे हुए कर्ज़ को बट्टे खाते में नहीं डालने और फंसे हुए कर्ज की वसूली के लिए संसदीय बोर्ड की सिफारिशों पर अमल करने की मांग भी है। इसके अलावा बैंक बोर्ड ब्यूरो को रद्द करने सहित 17 मांगे बैंक कर्मचारियों की है जिसको लेकर पहले भी बैंक कर्मचारी हड़ताल कर चुके हैं। बैंक यूनियनों का कहना है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो अक्टूबर और नवंबर महीने के बीच फिर से हड़ताल का रास्ता अपनाया जा सकता है।