हॉकी की एशिया कप चैम्पियनशिप में चमकीं शाहाबाद की बेटियां

Edited By Punjab Kesari, Updated: 06 Nov, 2017 04:54 PM

asia cup championship

शाहाबाद की बेटियों की बदौलत महिला हॉकी के एशिया कप में देश की टीम को स्वर्ण पदक हासिल हुआ है। इस सफलता के साथ देश की टीम ने वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। रविवार को जापान में सम्पन्न एशिया कप में भारतीय टीम ने चीन को परास्त कर गोल्ड मैडल...

शाहाबाद मारकंडा(सपरा): शाहाबाद की बेटियों की बदौलत महिला हॉकी के एशिया कप में देश की टीम को स्वर्ण पदक हासिल हुआ है। इस सफलता के साथ देश की टीम ने वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। रविवार को जापान में सम्पन्न एशिया कप में भारतीय टीम ने चीन को परास्त कर गोल्ड मैडल अपने नाम किया। शाहाबाद पहुंचे द्रोणाचार्य अवार्डी कोच बलदेव सिंह ने कहा कि भारतीय टीम ने शूट आऊट में यह मैच जीत लिया। कोच ने बताया कि मैच के दौरान एकमात्र गोल शाहाबाद की नवजोत कौर ने किया। चैम्पियनशिप में शाहाबाद की 3 खिलाड़ी प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इसमें देश की टीम में कप्तान ओलिम्पियन रानी रामपाल, नवजोत कौर व नवनीत कौर शामिल हैं। 
PunjabKesari
तीनों खिलाड़ी कोच बलदेव सिंह से प्रशिक्षित हैं और यहां के एस.जी.एन.पी. स्कूल में कोच बलदेव सिंह के पास अभ्यास करती थीं। टीम की रानी रामपाल, नवजोत कौर व नवनीत कौर ने इस उपलब्धि का श्रेय कोच बलदेव सिंह को दिया है। कप्तान रानी रामपाल के पिता रामपाल व माता राममूर्ति ने कहा कि बेटियों ने कमाल कर दिखाया है। यह जीत बेटियों की जीत है। यह जीत कोच बलदेव सिंह की है जिसकी बदौलत बेटियां यहां तक पहुंचीं। काफी दिनों से बीमार चल रहे नवजोत कौर के पिता सतनाम सिंह ने कहा कि यह देखकर की उनकी बेटी नवजोत ने एशिया कप के फाइनल मुकाबले में विजयी गोल किया है, से उनकी तबीयत में सुधार हुआ है। 
PunjabKesari
नवनीत कौर के पिता बूटा सिंह ने कहा कि देश की टीम में उनकी बेटी को मौका मिला तो उसने प्रतिभा का मादा मनवाया है। चैम्पियनशिप में 5 से भी ज्यादा गोल नवनीत ने किए हैं। कोच बलदेव सिंह ने कहा कि 1980 के दशक में जिस एस.जी.एन.पी. स्कूल से हॉकी की शुरूआत हुई थी, वह महिला हॉकी में फिर से हरा-भरा होगा। जल्द ही इस स्कूल में हॉकी प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया जाएगा। हरियाणा के मुख्य सचिव डी.एस. डेसी ने इस उपलब्धि के लिए कोच बलदेव सिंह व खिलाड़ियों को बधाई दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!