Edited By Updated: 24 Mar, 2017 01:14 PM
SYL के मुद्दे पर आज होने वाली सर्वदलीय बैठक से पहले कांग्रेस प्रदेशाध्य्क्ष अशोक तंवर का बयान आया है।
सिरसा (सतनाम सिंह):SYL के मुद्दे पर आज होने वाली सर्वदलीय बैठक से पहले कांग्रेस प्रदेशाध्य्क्ष अशोक तंवर का बयान आया है। उनका कहना है कि कांग्रेस इस मुद्दे पर सरकार के साथ है। प्रदेश के लोगों को SYL का पानी मिले इसके लिए सभी राजनीतिक दल मिलकर प्रयास करें। उन्होंने कहा कि जो सर्वदलीय बैठक आज हो रही है उसे 6 महीने पहले होना चाहिए था। हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की बजाय राजनाथ सिंह से मिलने का समय मिला हैं। इस बात को हम बैठक में रखेंगे। उन्होंने कहा कि ये प्रदेश के लोगों के हित का मुद्दा है। इस पर सभी राजनीतिक दलों को मिलकर प्रयास करना चाहिए।
तंवर ने इनेलो व भाजपा सरकार पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि इनेलो इस मुद्दे पर जो कर रही है उससे कुछ नहीं होने वाला। इनेलो के तम्बू उखड़ चुके है। अब ऐसा करके इनेलो तम्बू को गाड़ने की कोशिश कर रही है। साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के अब तक के कार्यकाल का ट्रैक रिकॉर्ड देंखे तो मुख्यमंत्री नहीं सारे विधायक बदलने चाहिए। उन्होंने कहा कि ये सरकार ही बदलने की जरूरत है।