गोवा के मंत्री ने हरियाणा पर दिया विवादित बयान, तंवर गुस्साए

Edited By Punjab Kesari, Updated: 11 Feb, 2018 10:54 AM

ashok tanwar reaction on vijay sardesai statement

हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने गोवा के मंत्री विजय सरदेसाई द्वारा उत्तर भारतीयों तथा हरियाणा के लोगों के खिलाफ की गई टिप्पणी पर कड़ी निंदा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मंत्री के ऐसे शब्दों से यह साबित हो जाता है कि भाजपा के चेहरा...

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने गोवा के मंत्री विजय सरदेसाई द्वारा उत्तर भारतीयों तथा हरियाणा के लोगों के खिलाफ की गई टिप्पणी पर कड़ी निंदा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मंत्री के ऐसे शब्दों से यह साबित हो जाता है कि भाजपा के चेहरा और चरित्र कैसा है। भाजपा ने सदा फूट डालो और राज करो की नीति को अपनाया है तभी जहां देश को साम्प्रदायिकता की आग में झोंकने के प्रयास कर रही है तो वहीं हरियाणा में भी भाजपा सरकार भाईचारे को बिगाड़ने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि गोवा के मंत्री ने उत्तरी भारतीयों को गंदे कीड़े बताते हुए कहा कि उत्तर भारतीय गोवा के अंदर हरियाणा बना रहे हैं। इस टिप्पणी से जहां उत्तर भारतीय आहत हैं तो वहीं हरियाणा के लोगों के मान-सम्मान को भारी ठेस पहुंची है। उन्होंने मांग की कि ऐसे मंत्री को तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए। 

गोवा टाउन और कंट्री प्लानिंग मिनिस्टर विजय सरदेसाई ने उत्तर भारतीय पर्यटकों को लेकर एक बहुत ही विवादित बयान दिया। राज्य सरकार के मंत्री का कहना है कि घरेलू पर्यटक धरती पर गंदगी हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि उत्तर भारतीय गोवा को हरियाणा जैसा बनाना चाहते हैं। बम्बोलिम में शुक्रवार को आयोजित किए गए बिजफेस्ट कार्यक्रम के दौरान विजय सरदेसाई ने यह बात कही। इसके साथ ही मंत्री विजय सरदेसाई ने सूबे के सीएम मनोहर पर्रिकर के उस बयान का भी विरोध किया जिसमें उन्होंने गोवा में एक करोड़ पर्यटकों का टारगेट रखने की बात कही गई थी। इतना ही नहीं सरदेसाई ने सरकार से विदेशी पर्यटकों और ऊपरी-वर्ग के भारतीय पर्यटकों को गोवा के पर्यटन के लिए आकर्षित करने को कहा है।

सरदेसाई ने कहा “दिल्ली, हरियाणा और गुरुग्राम से आने वालों की एक प्रवृति है कि वे सब कुछ हड़पना चाहते हैं। गोवा में रहने का हमारा तरीका अलग है। पचास साल पहले हमने जंग लड़ी और महाराष्ट्र के साथ जुड़ने से इनकार कर दिया था। अब हम एक अलग तरह की जंग लड़ रहे हैं जहां पर ऐसे लोग आकर हमारी प्रकृति पर प्रभाव डाल रहे हैं। वे यहां आते हैं और प्लोट खरीदकर बिल्डिंग बनाना शुरू कर देते हैं।”

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!