Edited By Punjab Kesari, Updated: 15 Feb, 2018 12:27 PM
जींद में अमित शाह की रैली को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। रैली का विरोध करने वालों को पुलिस धरपकड़ कर रही है। वहीं पुलिस द्वारा कांगेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने तंवर को उनके समर्थकों सहित हिरासत में लिया है। अशोक...
जींद(विजेंदर कुमार): जींद में अमित शाह की रैली को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। रैली का विरोध करने वालों को पुलिस धरपकड़ कर रही है। वहीं पुलिस द्वारा कांगेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने तंवर को उनके समर्थकों सहित हिरासत में लिया है। अशोक तंवर समर्थकों सहित अमित शाह की रैली में काले झंडे दिखाने के लिए जा रहे थे।
वहीं पुलिस ने नरवाना व टोहाना के प्रभारी हलका विधायक पिरथी सिंह सहित सैंकड़ो इनेलो कार्यकर्ताअों को गिरफ्तार किया गया। ये कार्यकर्ता काले झंडे लेकर पहुंचे थे।