Edited By Updated: 14 Feb, 2017 01:37 PM
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने आज प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोला है।
फतेहाबाद (रमेश भट्ट):कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने आज प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार अविश्वास की बुनियाद पर टिकी हुई है। सरकार का अपने मंत्रियों और अधिकारियों से विश्वास उठ गया है और जनता का सरकार के ऊपर से। उन्होंने इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के 'जेल में ठाठ वाली बात पर चुटकी लेते हुए कहा कि अगर वे जेल में ठाठ ले रहे हैं तो अपने और साथियों को भी जेल में ठाठ करवाने ले जाएं। उन्होंने कहा कि जाट आरक्षण मुद्दे पर अगर सरकार की मंशा साफ होती तो वार्ता के दौरान फैसला लेने वाले दोनों को पक्षों को होना चाहिए था। पिछले दिनों दिल्ली में एक प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों के बीच हुई मारपीट मामले में अशोक तंवर ने बताया कि इस मामले में कई लोगों के विरूद्ध तिलक नगर थाने में एफ.आई.आर. दर्ज की गई है।
उन्होंने कहा कि वे आज भी 'अपनों द्वारा दी गई चोट के दर्द को झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि तिलक नगर थाने में आरोपियों के नाम के साथ एफ.आई.आर. दर्ज हुई है और अब वे उनकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस पर दबाव बनाएंगे। वहीं उन्होंने कहा कि 23 फरवरी द्वारा इनेलो द्वारा अंबाला में एस.वाई.एल. नहर खोदने वाले ब्यान पर कड़ी प्रक्रिया देते हुए इसे इनेलो का मात्र राजनैतिक स्टंट करार दिया। उन्होंने कहा कि इनेलो यदि एस.वाई.एल. को लेकर इतना ही संजीदा थी तो तब क्यों करवाया जब वहां उनके 'मित्र परिवार' की सरकार थी।