Edited By Punjab Kesari, Updated: 04 Feb, 2018 04:35 PM
फरीदाबाद के चंदावली गांव में पिछले डेढ़ महीने से भी अधिक समय से धरने पर बैठे किसानों के समर्थन में समाजसेवी अन्ना हजारे पहुंचे। वहीं अन्ना हजारे ने यहां पहुंचकर लगभग 3 घंटे का समय किसानों के धरने में दिया। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों को वह...
फरीदाबाद(अनिल राठी): फरीदाबाद के चंदावली गांव में पिछले डेढ़ महीने से भी अधिक समय से धरने पर बैठे किसानों के समर्थन में समाजसेवी अन्ना हजारे पहुंचे। वहीं अन्ना हजारे ने यहां पहुंचकर लगभग 3 घंटे का समय किसानों के धरने में दिया। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों को वह सरकार के पास पहुंचाएंगे। यदि सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो वह आंदोलन का रूप लेंगे|
दरअसल,यहां के किसान लंबे समय से जमीन के बढ़े हुए मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए थे। इतना समय बीत जाने के बावजूद भी किसानों की फरियाद सरकार ने नहीं सुनी। जिसके चलते आज प्रसिद्ध समाजसेवी अन्ना हजारे इन सभी किसानों को समर्थन देने के लिए इनके धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने देश की मौजूदा भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि जिस समय भाजपा सरकार के नुमाइंदे लोगों से वोट मांगते थे। उस दौरान उनके वादे कुछ और थे और सत्ता में आने के बावजूद वह अपने वादों पर खरी नहीं उतरी |