हिसार की बेटी अनीता कुंडू ने इंडोनेशिया की चोटी पर फहराया तिरंगा

Edited By Punjab Kesari, Updated: 21 Mar, 2018 07:21 PM

anita kundu hoisted national flag tiranga on indonesia mountain top

सेवन समिट अभियान के तहत विश्व की दूसरी चोटी इंडोनेशिया स्थित कारस्टेन्स पिरामिड शिखर (इंडोनेशिया) को माउंट एवरेस्ट विजेता अनीता कुंडू ने बुधवार सुबह 9 बजे फतेह कर लिया। हरियाणा की लाडली हिंदुस्तान की बेटी ने एक बार फिऱ हम सब हिंदुस्तानियों के गौरव...

उकलाना(पासाराम): सेवन समिट अभियान के तहत विश्व की दूसरी चोटी इंडोनेशिया स्थित कारस्टेन्स पिरामिड शिखर (इंडोनेशिया) को माउंट एवरेस्ट विजेता अनीता कुंडू ने बुधवार सुबह 9 बजे फतेह कर लिया। हरियाणा की लाडली हिंदुस्तान की बेटी ने एक बार फिऱ हम सब हिंदुस्तानियों के गौरव को बढ़ाया है।

गौरतलब है कि अनीता कुंडू 2017 में माउंट एवरेस्ट को चाइना की तरफ से फतह करने के बाद एवरेस्ट को दोनों ओर से फतह करने वाली देश की प्रथम महिला बन गई थी। उसके बाद उन्होंने सातों महाद्वीपों की चोटियों को लांघने का संकल्प लिया था। जिसके तहत वे विश्व की दूसरी चोटी इंडोनेशिया को फतह करने के लिए 13 मार्च को देश से रवाना हुई थी। 14 मार्च को उन्होंने इंडोनेशिया की चोटी को फतह करने का मिशन शुरू किया था। 18 मार्च को तेज बारिश और मौसम खराब होने के कारण चोटी के बिल्कुल नजदीक पहुंचने के बाद वापस बेस कैंप आना पड़ा था।

उसके पांच अन्य साथी चोट लगने व बीमार होने के कारण वापस आ गए थे। लेकिन अनीता कुंडू ने हार नहीं मानी और दुबारा से अभियान शुरू किया। लगातार आठ दिनों तक चढ़ाई करने के बाद 21 मार्च को अनीता कुंडू अपने मिशन में कामयाब हुई और उन्होंने सुबह 9:00 बजे इंडोनेशिया की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराकर भारत का मान पूरे विश्व में बढ़ाया है। अनीता कुंडू के साथ मिशन पर निकले 9 पर्वतारोहियों में से 7 पर्वतारोही मिशन को बीच में छोड़कर वापस आ गए थे और दो अन्य पर्वतारोहियों ने अनीता कुंडू के साथ चोटी को फतह किया है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!