Edited By Punjab Kesari, Updated: 26 Jun, 2017 12:08 PM
पूरा देश आज जहां ईद का त्योहार मना रहा है वहीं इस पावन मौके पर भी कश्मीर में पत्थरबाजों ने सी.आर.पी.एफ. कैंप पर पत्थरबाजी की।
अंबाला (कमलप्रीत):पूरा देश आज जहां ईद का त्योहार मना रहा है वहीं इस पावन मौके पर भी कश्मीर में पत्थरबाजों ने सी.आर.पी.एफ. कैंप पर पत्थरबाजी की। कश्मीर में पत्थरबाजों की इस हरकत पर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट किया कि आज कश्मीर में पत्थरबाजी की ईद मनाई गई। उन्होंने लिखा कि ये किस धर्म के लोग हैं साथ ही उन्होंने ईद पर मुबारकबाद दी।
बता दें कि पत्थरबाजों ने कश्मीर के अनंतनाग की जंगलातमंडी में सीआरपीएफ कैंप पर पत्थरबाजी की जिसके बाद लोगों पर काबू पाने के लिए फोर्स को आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा।