अशोक तंवर के मंथन शिविर में हुड्डा को चित करने पर होती है चर्चा: विज (VIDEO)

Edited By Punjab Kesari, Updated: 13 Feb, 2018 09:16 PM

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज की पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी जानते हैं कि हुड्डा को जेल जाना है, इसलिए राहुल गांधी उनके सिर पर हाथ नहीं रखते। भाजपा...

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज की पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी जानते हैं कि हुड्डा को जेल जाना है, इसलिए राहुल गांधी उनके सिर पर हाथ नहीं रखते। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जींद रैली पर विपक्षी दलों को पुर्नविचार करने की बात कही।

विज ने कहा कि हरियाणा में विपक्षी पूरी तरह से खत्म है इसलिए इस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनैतिक दल की रैली का विरोध दूसरे दल करें तो वह अप्रजातांत्रिक तरीके हैं।

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के मंथन शिविर पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अशोक तंवर के मंथन में सरकार को लेकर नहीं, बल्कि हुड्डा को कैसे चित किया जाए पर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में धड़ों में एक दूसरे को चित करने पर मंथन हो रहा है। मन्थन में भाजपा की तो चर्चा ही नहीं होती यह लोग वर्चस्व के लिए नूरा कुश्ती कर रहें हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ रोहतक में सोमवार को ही मंथन सभा का आयोजन किया था। इस दौरान तंवर ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली पर निशाना साधा था। इसके साथ ही अशोक तंवर ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा की रथ यात्रा का क्रेडिट जीरो करते हुए कहा था कि रथ यात्रा से नहीं बल्कि साइकिल के जरिए गली-गली जाकर आम व गरीब आदमी की आवाज को बुलंद किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!