Edited By Punjab Kesari, Updated: 11 Aug, 2017 03:16 PM
स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज खुलकर आज सुभाष बराला के पक्ष में नजर आए, जो लोग इस्तीफे मांग रहें हैं, उन पर जमकर बरसे।
चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी):स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज खुलकर आज सुभाष बराला के पक्ष में नजर आए, जो लोग इस्तीफे मांग रहें हैं, उन पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि सुभाष बराला का क्या कसूर है, वे इस्तीफा क्यों दे। उन्होंने नोटिस मिलने के बाद अपने बेटे को खुद पुलिस जांच में शामिल होने के लिए भेजा। कानून की पूरी तरह पालना करने वालों में बराला शामिल हैं। शिकायतकर्ता लड़की ने अपनी मर्जी से एफ.आई.आर दर्ज करवाई। उसके ब्योनों पर पूरी कार्रवाई हुई।
उन्होंने कहा कि बराला का लड़का गिरफ्तार हो गया है, जिससे लड़की व उसके पिता पुलिस जांच व कार्रवाई से पूर्ण संतुष्ट हैं। बराला से इस्तीफा मांगने वाले विपक्ष पर विज ने पलटवार करते हुए कहा कि जो इस्तीफा मांग रहे हैं वो तंदूर कांडिये है, राजनीति कर रहे हैं। मामले में अब कोर्ट फैसला करेगी। तंदूर कांड करने वाले किस मुह से इस्तीफे मांग रहें हैं।