सितम्बर तक होंगे अम्बाला नगर परिषदों के चुनाव, वार्डबंदी शीघ्र

Edited By Punjab Kesari, Updated: 21 Feb, 2018 12:57 PM

ambala city council elections to be held till september

यदि सब कुछ तय समय में हुआ तो अम्बाला नगर परिषदों के चुनाव सितम्बर तक हो जाएंगे। खट्टर कैबिनेट की ओर से पिछली मीटिंग में अम्बाला नगर निगम को भंग कर अम्बाला कैंट और शहर नगर परिषद बनाने का फैसला किया गया था...

चंडीगढ़(ब्यूरो): यदि सब कुछ तय समय में हुआ तो अम्बाला नगर परिषदों के चुनाव सितम्बर तक हो जाएंगे। खट्टर कैबिनेट की ओर से पिछली मीटिंग में अम्बाला नगर निगम को भंग कर अम्बाला कैंट और शहर नगर परिषद बनाने का फैसला किया गया था। जल्द चुनाव को लेकर ही अगले 5 महीने में नवगठित नगर परिषदों की वार्ड बंदी का काम पूरा करने के मौखिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। 

खास बात यह है कि निगम की बाऊंड्री में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। बल्कि जनसंख्या और वोटरों के मुताबिक वार्डों की संख्या बढ़ाई जाएगी। मसलन निगम में शामिल हुई पंचायतों को अब नगर परिषदों के हवाले कर दिया जाएगा। वहीं, अम्बाला नगर निगम भंग कर परिषद बनाने का नोटिफिकेशन भी तैयार हो चुका है। जो अगले 2 दिनों में जारी हो जाएगा।

अम्बाला छावनी के विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज की इच्छा के मुताबिक सरकार ने अम्बाला नगर निगम को भंग कर पहले की तरह से नगर परिषद बनाने का फैसला किया है। लिहाजा अब अनिल विज किसी भी तरह से फैसले में हीलाहवाली नहीं चाहते हैं। विज की मंशा है कि इसी सरकार के कार्यकाल में ही अम्बाला नगर परिषदों का चुनाव हो जाए। लिहाजा विज ने अब अफसरों को तय समय में वार्डबंदी करने और सितम्बर तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की बात मौखिक तौर से कह दी है। विज खुद इस मामले में पूरी तरह से हर रोज अपडेट ले रहे हैं। सूत्रों की मानें तो अगले 2 दिनों में निगम भंग कर नगर परिषद बनाने का नोटिफिकेशन हो जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!